Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह: मैं टीम का कोच बनने के लिए तैयार हूं

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि अगर उन्हें भविष्य में भारतीय हॉकी टीम को कोचिंग देने का मौका मिला तो वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान सब-जूनियर टीम की कोचिंग पर है। गुरुग्राम के रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल में रविवार को एक स्पोर्ट्स मीट से इतर उन्होंने कहा, "मुझे पहले भी मौके मिले थे, लेकिन मैंने सब-जूनियर स्तर पर कोचिंग शुरू करने का फैसला किया।" उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल, मैं जूनियर स्तर पर ही कोचिंग जारी रखना चाहता हूं। लेकिन अगर भविष्य में मुझे मौका मिला, तो मैं ज़रूर इस पर विचार करूँगा।"