Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

बातचीत से पहले किसानों का आज पावर शो

टिकरी बॉर्डर पर मल्टी लेयर्स बैरिकेडिंग के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. किसानों के दिल्ली में आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल की हुई है. टिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद होने से आम जनवजीवन प्रभावित होने लगा है. इस एरिया में काम करने वाले लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो रही है तो वहीं टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के आगे काम करने वाले लोगों को दो किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है. यहां तक कि हॉस्पिटल जाने वाले लोग भी परेशान है.