Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

दिल्ली ड्रग्स का आरोपी कांग्रेस का सदस्य- बीजेपी का बड़ा हमला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. वोटिंग से 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में 5 हजार करोड़ रुपये के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में बड़ा खुलासा हुआ है. सिंडिकेट के साथ पकड़ा गया तुषार गोयल कांग्रेस के यूथ कांग्रेस की RTI सेल का चीफ है और राहुल गांधी ने इसकी नियुक्ति की थी. तुषार के हुड्डा परिवार से भी अच्छे संबंध हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तुषार गोयल जो पकड़ा गया है वो कांग्रेस का नेता है. तुषार गोयल की फोटो कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ दिखती रही है. क्या कांग्रेस में ड्रग्स पैडलर्स का पैसा है? दिल्ली में जो पैसा बरामद हुआ है क्या इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी को थी? उन्होंने कहा कि जबाब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस से भी चाहिए और हुड्डा परिवार से चाहिए.