Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

आखिरकार दुनियाभर को जिस पल का इंतजार था, वो पल ही आ गया. 71वें मिस वर्ल्ड के नाम से पर्दा उठ चुका है. चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम किया है और लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रहीं. मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां क्रिस्टीना का नाम विनर के तौर पर अनाउंस किया गया और उन्हें ताज पहनाया गया है.

इस साल इस ब्यूटी पेजेंट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. वहीं सबको पीछे छोड़ते हुए क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम ये बड़ा खिताब किया. बता दें, पिछली बार इस पेजेंट को पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का ने अपने नाम किया था. उन्होंने ही क्रिस्टीना पिजकोवाको ताज पहनाया है.