Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटालाः कोर्ट ने नायडू को दो दिन की सीआईडी की हिरासत में भेजा

आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में और पूछताछ के लिए दो दिन के लिये सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का प्रतिनिधित्व कर रहे विशेष लोक अभियोजक वाई. एन. विवेकानंद ने पीटीआई वीडियो को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने नायडू को दो दिन, 23 और 24 सितंबर के लिए पूछताछ के वास्ते पुलिस की हिरासत में भेज दिया। 

इससे पहले दिन में, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने नायडू की घोटाले के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी। विवेकानंद ने कहा कि पुलिस हिरासत पर लागू होने वाली शर्तों के अनुसार, दो अधिवक्ताओं को नायडू से मिलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता को प्रताड़ित नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दिन शाम पांच बजे तक पूछताछ पूरी हो जाएगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को 300 करोड़ रुपये का कथित रूप से नुकसान हुआ था। नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं। 

इससे पहले मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी