Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल दौरे पर रहेंगे CM योगी, 1350 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 18 जुलाई को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पहले बुलंदशहर पहुंचेंगे, जहां रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर, खंडवाया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से सीएम नुमाइश मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां 574 करोड़ रुपये से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/ चाबी/ थर्मल प्रिंटर और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

बुलंदशहर के बाद मुख्यमंत्री अमरोहा पहुंचेंगे, जहां गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में 207 करोड़ रुपये से अधिक की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. इस दौरान सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/ चाबी/ लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अमरोहा दौरे के बाद मुख्यमंत्री संभल पहुंचेंगे, यहां सीएम इंट्रीग्रेटेड मुख्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम योगी 569 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे. यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. संभल के बाद सीएम बरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगे.