Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

पश्चिम बंगाल: ओडिशा जा रही बस में आग लगी, 30 लोग घायल

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लग्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब शाम करीब पांच बजे कोलकाता के बाबूघाट से रवाना हुई बस रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के करीब पहुंची।

बस में सवार कम से कम 30 यात्रियों ने साइड की खिड़कियों को तोड़कर वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की। इनमें से कुछ यात्री सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। कई यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

ड्राइवर और हेल्पर भी वाहन को रोकने के बाद उससे कूद गए। बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।