Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

ट्रेन के जनरल क्लास में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर

देश में करोड़ों लोग रोज ट्रेन के सहारे एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. इन यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है. भारत में रेलवे से दो तरह से जा सकते हैं. एक रिजर्वेशन करवरकर और दूसरा जनरल कोच में, रिजर्वेशन कोच में आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं लेकिन उसमें आपकी यात्रा काफी आरामदायक  होती है. लेकिन भारत में बहुत से लोग जनरल कोच में सफर करते हैं.

जहां उन्हें काफी परेशानी में सफर करना पड़ता है. लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इन लोगों की परेशानी दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठा लिया है. अब भारतीय रेलवे के इस कदम से ट्रेन में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सीट मिलने की उम्मीद बढ़ जाया करेगी. चलिए आपको बताते हैं क्या है रेलवे की जनरल कोच में सफर करने वालों को लेकर प्लानिंग. 

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के भारतीय रेलवे ने ट्रेन मे जनरल कोच को लेकर बड़ी प्लानिंग शुरू कर दी है. जानकारी रेलवे अगले 2 सालों में भारत की ट्रेनों में 10000 से ज्यादा जनरल कोच जोड़ने की तैयारी कर रही है. फिलहाल ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या कम होती है. जिस वजह से जनरल कोच में सफर करने वाले ज्यादातर यात्रियों को परेशानी में खड़े होकर सफर करना पड़ता है. लेकिन अब रेलवे के फैसले से ट्रेनों में ज्यादा जनरल कोच होंगे. तो ज्यादा यात्रियों को जनरल कोच में आराम से सफर करने को मिलेगा.