Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

सरकार को चकमा दे रहे सट्टेबाजी ऐप्स

सट्टेबाजी का कारोबार करोड़ों का है और करोड़ों कमाने वाले सरकार द्वारा लगाए बैन से बचने के नए-नए रास्ते निकाल रहे हैं. Mahadev App पर केंद्र सरकार ने भले ही बैन लगा दिया है लेकिन फिर भी सट्टेबाजी ऐप चलाने वालों का कारोबार फल-फूल रहा है. आप भी सोच रहे होंगे कि वाकई ये बात काफी चौंकाने वाली है कि आखिर बैन लगने के बाद भी सट्टेबाजी ऐप चलाने वाले कैसे करोड़ों कमा रहे हैं.

अब तक सामने आई कई रिपोर्ट्स में साइबर एक्सपर्ट्स के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है कि एक मोबाइल ऐप बनाने में कुछ घंटे से लेकर एक दिन तक का समय लग सकता है. केवल इतना ही नहीं, Google Play Store पर किसी भी ऐप को लिस्ट करने में अधिकतम तीन दिनों का समय लगता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले इन सब चीजों में ज्यादा समय लगता था.

ऐप पर बैन लगने के बाद इन ऐप्स के पीछे के मास्टरमाइंड ऐप का नाम बदलकर फिर से इन ऐप्स को लोगों के लिए पेश कर देते हैं. अब ऐसे में सरकार को नियमों को और भी सख्त करने की जरूरत है ताकि इस तरह के ऐप्स पर शिकंजा कसा जा सके.