Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया था 154 सीटों का दौरा

लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 4 जून को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा का एग्जिट पोल सामने आया है. ये एग्जिट पोल TV9, PEOPLES INSIGHT और POLSTRAT का है. एग्जिट पोल के मुताबिक, राहुल गांधी ने पूरी यात्रा में 154 लोकसभा सीटों को कवर किया, जिसमें से 47 पर इंडिया गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की गई है. यानी यात्रा रूट की एक तिहाई से कम सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो सकती है. वहीं, एनडीए के खाते में 103 सीटें जा सकती हैं.