Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

अतीक अहमद के साथी नफीस बिरयानी को आया हार्ट अटैक

प्रयागराज के बहुचचित उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को रविवार की रात हार्ट अटैक आया था. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. माफिया डॉन अतीक अहमद के फाइनेंसर नफीस बिरयानी को 22 नवंबर को ही प्रयागराज में धूमनगंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी. इसलिए इलाज के बाद उसे अदालत में पेश कर नैनी जेल भेज दिया गया था.

प्रयागराज पुलिस के मुताबिक नैनी जेल से देर रात सूचना मिली थी कि नफीस बिरयानी की तबियत खराब है और उसे स्वरुप रानी नेहरु अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची. वहां पता चला कि नफीस को मेजर अटैक आया था. इससे उसकी तबियत बहुत खराब हो गई थी. उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कार्डियोलॉजी के ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन रात में करीब एक बजे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक इस घटनाक्रम की भी जांच कराई जा रही है.