Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

लद्दाख में आर्मी का वाहन खाई में गिरा, 8 सैनिकों की मौत की आशंका

लद्दाख से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक सेना के वाहन का गहरी खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 8 जवानों की मौत की आंशका जताई गई है।

अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के आठ जवानों के मारे जाने की आशंका है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन बड़े हादसे की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक राजधानी लेह के पास मौजूद केरी गांव में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में सेना के आठ जवानों की मौत की आशंका है। जबकि दो सैनिक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 7 जेसीओ शामिल हैं।