Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू की वतन वापसी

नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस लौट आई है. अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई. फिलहाल अभी वह बीएसएफ के कैंप में है. वहीं से उसकी पहली तस्वीर सामने आई है. अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी. वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है. दरअसल, नसरुल्लाह और अंजू के बीच अफेयर चल रहा था. पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था. अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी.