Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान ,जल्द ही चांद की सतह पर उतारेंगे थार

देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद्र महिंद्रा चांद पर अपनी थार-ई कार को उतारना चाहते हैं।  बता दें लैंडर से Thar-E चांद की सतह पर उतरती  में  नजर आएगी।

जानकारी के मुताबिक बता दें चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट लैंड कराकर भारत ने इतिहास रचा है। हमारे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह से कई सारे डेटा जुटाए हैं। अब चांद पर रात होने वाली है, तो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है। ISRO ने बताया कि चांद पर रोवर ने अपना काम पुरा कर लिया है। इसे अब सेफ स्थान पर पार्क कर स्लीप मोड में डाल दिया गया है। रात के बाद जब चांद पर दिन होगा, तो लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा। भारत के CHANDRAYAAN-3 की सफलता ने भविष्य के लिए नए दरवाजे खोले हैं। उम्मीद है एक दिन ऐसा भी होगा जब भारत चांद पर इंसान को भेजेगा।

चांद पर थार उतारना चाहते हैं महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Mahindra group) आनंद महिंद्रा ( Chairman Anand Mahindra) तो एक कदम आगे चल रहे हैं। वे चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार-ई को उतारना चाहते हैं। महिंद्रा ने 3 सितंबर यानि आज रविवार की सुबह एक ट्वीट किया (Anand Mahindra Tweet )। इस ट्वीट में एक छोटी सी वीडियो भी है। यह एक एनिमेशन वीडियो है, जिसमें चंद्रमा की सतह पर लैंडर से Thar उतरती नजर आ रही है।