Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर रही है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन एक बार फिर से ‘पुष्पा’ बनकर धमाका करने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यूं तो फैन्स पहले से ही इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. कुछ समय पहले इस फिल्म का पहला गाना जारी हुआ था, जिसने इस फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. फिल्म के ओटीटी राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और हिंदी थिएट्रिकल राइट्स पहले ही बिक चुके हैं. अब खबर है कि कर्नाटक के थिएट्रिकल राइट्स भी बिक गए हैं.