Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली के लिए किराए में असामान्य बढ़ोतरी न करें एयरलाइन: केंद्र

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर परिचालन निलंबित होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी से संचालित उड़ानों के किराए में कोई असामान्य वृद्धि न हो. हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत का हिस्सा गिरने की घटना के बाद परिचालन निलंबित हुआ है.