Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

लैक्मे फैशन वीक 2026 में अभिनेत्री अनन्या पांडे बनीं डिजाइनर राहुल मिश्रा की शोस्टॉपर

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक 2026 के मंच पर मशहूर भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक कर शोस्टॉपर की भूमिका निभाई।

इस दौरान अनन्या बेहद आकर्षक और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी, जिस पर थीम के अनुरूप सुंदर ड्रैगनफ्लाई की कढ़ाई की गई थी।

इसके साथ उन्होंने चमकदार ओवरसाइज ब्लेजर और प्लीटेड आइवरी स्कर्ट पहनी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। रैंप वॉक के बाद अनन्या ने कहा कि उन्हें अपने पहने हर परिधान से बेहद लगाव है।

उन्होंने खास तौर पर शर्ट और ड्रैगनफ्लाई वाले ब्लेजर के डिजाइन की सराहना की और कहा कि हर कलेक्शन के पीछे एक कहानी, अर्थ और महत्व छिपा होता है और राहुल मिश्रा सचमुच एक कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हमेशा खास अनुभव होता है।

राहुल मिश्रा ने फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी में अपना फॉल/विंटर 2026 कलेक्शन “व्हाइट गोल्ड” पेश किया। खास बात ये रही कि ये शो डिजाइनर के फैशन उद्योग में 20 वर्ष पूरे होने का जश्न भी था।