Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

खुद की ही फिल्म में रवि किशन से रिप्लेस हुए आमिर खान

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन एक पुलिस अफसर के दिलचस्प किरदार में नजर आ रहे हैं. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में किरण राव ने कहा कि रवि किशन का किरदार आमिर खान खुद करना चाहते थे. इतना ही नहीं, वो इस बात पर अड़े हुए थे. उन्होंने इस किरदार के कॉस्ट्यूम पहनकर अपना स्टाइल भी किरण के सामने बतौर टेस्ट (ऑडिशन) पेश किया. फिर भी वो नहीं मानीं. और उन्होंने रवि किशन को इस दिलचस्प किरदार के लिए कास्ट किया.

किरण ने कहा, “जब ये किरदार कहानी में हमने शामिल किया तब आमिर को लगा कि ये किरदार बहुत मजेदार है और उन्हें यही किरदार करना है. आमिर अड़े हुए थे कि उन्हें ये किरदार ट्राय करना है. और जब भी कोई किरदार निभाने की बात आती है, तब आमिर गिरगिट की तरह बन जाते हैं. वो उस किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं. दरअसल उन्होंने पुलिस अफसर के किरदार के लिए जो ऑडिशन दिया है वो सब को देखना चाहिए. अगर वो स्टार नहीं होते, तो वो जरूर ये किरदार करते. उन्होंने मुझे ये भी कहा कि मैं पूरा हुलिया बदल दूंगा. किसी को पता भी नहीं चलेगा कि मैं इस फिल्म में हूं. जैसे ‘ट्रॉपिक थंडर’ में टॉम क्रूज ने किया था.