Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

सुरक्षाकर्मियों की हिरासत से 36 तस्कर फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोने की तस्करी के शक में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए 36 यात्री फरार हो गए. सभी यात्री सीमा शुल्क अधिकारियों की हिरासत में थे. वह शारजाह से सोने की तस्करी कर फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचे थे. वह अपने पेट में करीब दो किलो सोना छिपाकर लाए थे. उन्हें कस्टम टीम ने सोमवार को पकड़ा था. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी.