Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 302 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई जगाहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। रविवार को पहाड़ी राज्य में मानसून के वापस लौटने पर बारिश की वजह से 300 से ज्यादा सड़कें बंद करनी हो गई।

शिमला के दूधली उपनगर में भारी बारिश के बाद सड़क पर खड़े तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को भारी से बहुत ज्यादा बारिश का ऑरेंज अलर्ट और सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, 24 जून से शुरू हुए मानसून सीजन के दौरान अब तक हिमाचल में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 255 लोगों की मौत हो चुकी है। भूस्खलन के कारण मंडी और पंडोह के बीच मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। 

सुकेती खड्ड का पानी सड़कों के अलावा मंडी की बल्ह घाटी में घरों में घुसने की वजह से कई दूसरे रास्ते भी बंद हो गए। प्रशासन ने बल्ह घाटी में लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है। 

चक्की मोड़ पर हुए हालिया भूस्खलन के बाद शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा और दोपहर में हल्के वाहनों के लिए इसे आंशिक रूप से खोल दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कम से कम 302 सड़कें बंद हैं।