Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

History Of The day: देश और दुनिया में 18 नवबंर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में अनेकों बड़ी घटनाएं दर्ज है. जिनमें से इतिहास के विषय में बहुत सी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में आपने पढ़ा होगा. जो 18 नवबंर (18 November) के इतिहास से संबधिंत है. आइए जानते है है ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में...  

1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की थी.
1738- फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए.
1772- पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली.
1918- यूरोप स्थित लातविया देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1928- पहली बार वॉल्‍ट डिजनी कंपनी का मैस्‍कॉट स्‍टीमबोट विली में नजर आया. जिसका नाम मिकी माउस पड़ गया.
1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था.
1963- अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था.
1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया.
1978- दक्षिणी अमरीका के गयाना शहर में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी.
1994- आज के इतिहास में फिलिस्तीनियों ने आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी।
2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा.
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने ‘मिस वर्ल्ड 2017‘ का ख़िताब जीता.