Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

Rajasthan Panchayat elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव की हलचल तेज, सरपंच पद के लिए 704 उम्मीदवार मैदान में

Rajasthan: राजस्थान में आज गांवों की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में सीकर जिले की कई ग्राम पंचायतों में मुकाबला देखने को मिल रहा है।

फतेहपुर क्षेत्र में सरपंच बनने के लिए 141 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बेसवा ग्राम पंचायत सबसे आगे है, जहां 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरी ओर बीबीपुर छोटा, दाबड़ी, मंडेला बड़ा और नयाबास में केवल दो-दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यहां 87,215 मतदाताओं के लिए 96 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वार्ड पंच के चुनाव में कई जगह पहले ही नतीजे तय हो चुके हैं। फतेहपुर की 28 ग्राम पंचायतों के कुल 240 वार्डों में से 166 में पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब बाकी 74 वार्डों में वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर प्रशासन ने केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की है।

रामगढ़ शेखावाटी की 23 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 120 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां भी वार्ड पंच के 216 पदों में से 181 पर उम्मीदवार बिना मुकाबले चुने जा चुके हैं। एसडीएम फूलफाकर के मुताबिक, इन वार्डों में अब चुनाव की जरूरत नहीं है।

इसी बीच रामसीसर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से सायर कंवर को सरपंच चुन लिया है। करीब 20 दिन पहले हुई बैठक में सभी ने निर्विरोध सरपंच चुनने पर सहमति जताई थी।

पूरे सीकर जिले की बात करें तो आज 123 पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। यहां कुल 704 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए यहां के चुनाव पर भी नजर बनी हुई है।