Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ का ट्रेलर 3 जनवरी को होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा उत्साह

केवीएन प्रोडक्शंस ने अभिनेता-राजनेता विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर घोषणा की है कि इसका आधिकारिक ट्रेलर तीन जनवरी शाम पौने सात बजे यूट्यूब पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

प्रोडक्शन हाउस ने एक जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्टर शेयर किया, जिसमें विजय हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। उनके साथ बॉबी देओल और ममिता बैजू भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया कि तीनों भाषाओं में ट्रेलर तीन जनवरी को रिलीज होंगा।

ये ट्रेलर रिलीज फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी ये राजनीतिक एक्शन फिल्म है और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। फिल्म नौ जनवरी को पोंगल के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।

इससे पहले फिल्म का ऑडियो लॉन्च मलेशिया के बुकित जलील स्टेडियम में हुआ था, जहां विजय ने भावुक होकर अपने प्रशंसकों से विदाई ली, क्योंकि अब वे अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पर ध्यान देंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रियमणि, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कहानी में विजय को जनता के नेता के रूप में दिखाया गया है, जो उनकी असली जिंदगी की राजनीति में एंट्री से मेल खाता है। ये फिल्म एमजीआर के दौर की फिल्मों की तरह एक्शन और सामाजिक संदेश से भरपूर है।
फिल्म का हिंदी वर्जन ‘जन नेता’ नाम से रिलीज होगा, ताकि विजय की इस आखिरी फिल्म को पूरे भारत में दर्शक देख सकें।