Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

विजय सेतुपति की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को होगी रिलीज, निर्माताओं ने दी जानकारी

Gandhi Talks: विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किशोर बेलेकर द्वारा निर्देशित, जी स्टूडियोज की ये फिल्म आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ मूक कृति है, जिसमें मौन ही कहानी कहने का सबसे सशक्त माध्यम है।

बेलेकर ने कहा कि ये फिल्म ‘‘मौन पर भरोसा’’ करने के बारे में है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा ने कहानी कहने के एक सदी से अधिक समय का सफर तय कर लिया है, ऐसे में हम इस माध्यम के सबसे मौलिक रूप - विशुद्ध प्रदर्शन और भावना की ओर लौटना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कलाकारों ने उस संवेदनशीलता को पूरी तरह से अपनाया और ए. आर. रहमान का संगीत फिल्म की आवाज बन गया। जी स्टूडियोज और मीरा चोपड़ा के सहयोग से हम सिनेमा का एक साहसिक और ईमानदार नमूना पेश करने में सक्षम हुए।’’ फिल्म में अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।