Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली

Hyderabad: अभिनेता विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। जहां एक ओर प्रशंसकों ने फिल्म में उनके लुक में बदलाव और भाई के लिए उनके प्यार की तारीफ की, वहीं कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म में कुछ खास नहीं है और ये उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।

दर्शक रोजा ने कहा, "फिल्म अच्छी है, हम इसे देख सकते हैं। हम मुख्य रूप से विजय देवरकोंडा का अभिनय देखने आए थे। उनका रूपांतरण प्रभावशाली है। फिल्म में भाईचारे की गहरी भावना है और संगीत भी अच्छा है। ये एक बार देखने लायक है।"

'किंगडम' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे गौतम ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीतारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।