Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म Haq का ट्रेलर रिलीज

Haq Movie: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम केस पर आधारित है।

फिल्म की कहानी
फिल्म में यामी गौतम बानो के किरदार में हैं, जबकि इमरान उनके पति मोहम्मद अहमद खान के किरदार में नजर आएंगे। कहानी की बात करें तो ये कहानी बानो की है, जो अपने पति अब्बास और अपने तीन बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिताती है।

लेकिन कुछ समय बाद अब्बास किसी और के प्यार में पड़ जाता है, जिसका किरदार वर्तिका सिंह ने निभाया है। अपनी पहली पत्नी को छोड़ने के बाद अब्बास ने महर वापस करने के बाद उसे महीने का खर्च देना बंद कर देता है, इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा।

सुपर्ण वर्मा की डायरेक्शन में बनी फिल्म हक 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वर्तिका सिंह की बात करें, तो ये उनकी डेब्यू फिल्म है।

इस ड्रामा फिल्म में यामी गौतम के साथ अभिनय कर रहे हाशमी ने मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक शाह बानो मामले पर आधारित उनकी आगामी फिल्म ‘हक’ एक संतुलित और उदार नजरिया पेश करती है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से इसे देखने की अपील की क्योंकि वे “इससे एक बहुत ही अलग तरह से जुड़ेंगे।”

इसके साथ ही कहा कि “जब मैं ऐसी कोई स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो मैं उसे एक अभिनेता के तौर पर देखता हूं। लेकिन ये पहली बार था जब मुझे इसमें एक मुस्लिम नजरिया भी लाना पड़ा। उस ऐतिहासिक मामले की बात करें तो, देश बंटा हुआ था एक पक्ष धर्म और व्यक्तिगत आस्था के लिए खड़ा था और दूसरा संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष अधिकारों के लिए। मेरे लिए ये मायने रखता था कि क्या निर्देशक और लेखक का नजरिया संतुलित और तटस्थ था और इसका संक्षिप्त उत्तर है हां…”