Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज, परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी

Ikkis Trailer: दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘इक्कीस’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी देखने को मिलेगी। ‘वो इक्कीस का था- इक्कीस का ही रहेगा’ इस टैग लाइन से शुरू कहानी होगी। परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है।

मैडॉकफिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म ‘इक्कीस’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा!, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं Ikkis, भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता – सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की एक अनकही सच्ची कहानी, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में।’

ट्रेलर की शुरुआत होती है जोश और जुनून से भरे एक वादे के साथ, इस वादे को पूरे करने की शपथ लेते हैं अगस्तय नंदा, जो फिल्म में परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ करने का जज्बा और फिर से अपनी बटालियन के लिए परमवीर चक्र वाले का वादा। फिल्म में बहादुरी, वीरता और पराक्रम के साथ एक प्यारी लव स्टोरी भी नजर आएगी।