Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्यमयी किडनैपिंग

Baramulla: मानव कौल की फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें बच्चों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की घटना दर्शकों को हैरान कर रही है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘बारामूला’ के मेकर्स ने 2 मिनट 13 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज किया है, ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे के गायब होने से होती है। इसके बाद डीएसपी सैय्यद रिदवान इस केस की जांच करने अपने परिवार के साथ गांव आते हैं। डीएसपी के घर में भी अजीब-अजीब घटनाएं होती हैं। फिर इसी तरह और बच्चों के गायब होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, कुछ दृश्य तो रोंगटे खड़े करने का काम करते हैं।

इस फिल्म की कहानी को आदित्य धर ने लिखा है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य, लोकेश धर ने किया है। कश्मीर के बारामूला पर आधारित इस फिल्म की कहानी 7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।