Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

रजनीकांत की फिल्म कुली का टीजर हुआ आउट

 साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'कुली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का हाल ही में धांसू टीजर भी जारी किया गया है, जिसको देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इतना ही नहीं, फिल्म के एक्शन से भरपूर टीजर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। रजनीकांत के फैंस एक बार फिर उनको एक्शन मोड में देखने के लिए बेहद बेताब हैं। 

टीजर में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार अंदाज और शानदार एक्शम मोड में नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइल काफी चौंका देता है कि वे 73 साल के हैं। टीजर में फैंस के तलाइवा लोहे की जंजीर से नहीं, बल्कि सोने से बनी घंडियों की जंजीर से बदमाशों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। टीजर में उनका एक्शन अवतार देखा जा सकता है।