अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘परिणीता’ 29 अगस्त को अपनी 20वीं वर्षगांठ पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1914 में लिखे गए प्रतिष्ठित बंगाली उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था। पीवीआर आईनॉक्स और विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने बुधवार को घोषणा की कि फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि ये फिल्म उनके दिल में एक खास जगह रखती है। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘‘ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये प्रेम, शान और भावपूर्ण संगीत का सफर है। हर फ्रेम की अपनी भावनाएं हैं, जो कहानी के साथ इस तरह विकसित होती हैं कि किसी गहरे एहसास को छू जाती हैं। अब पुन:निर्मित ‘8के’ संस्करण में दृश्य और भी समृद्ध हैं और खूबसूरत जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हैं। मुझे प्रदीप सरकार पर बहुत गर्व है कि उन्होंने जिस तरह से ये फिल्म बनाई और उसमें कालातीत सुंदरता भर दी जो आज भी बरकरार है।’’ इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली विद्या बालन ने कहा कि फिल्म का दोबारा रिलीज होना उनके लिए एक भावुक पल है। विद्या बालन के साथ रोमांटिक मुख्य भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान ने इस फिल्म को अपने करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया।
सिनेमाघरों में 29 अगस्त को फिर से रिलीज होगी फिल्म ‘परिणीता
You may also like
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.