Breaking News

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |   E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सादे पेट्रोल का विकल्प देने की मांग     |   सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |  

टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' के 22 साल पूरे, मोना सिंह ने जताई खुशी

लोकप्रिय टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हुईं अभिनेत्री मोना सिंह ने मनोरंजन जगत में अपने 22 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है। इस शो का प्रसारण एक सितंबर 2003 से शुरू हुआ था और मोना सिंह के अभिनय कॅरियर की शुरुआत भी इसी शो से हुई थी।

इसके बाद उन्होंने '3 इडियट्स' जैसी फिल्म और 'मिस्ट्री' जैसी वेब सीरीज़ में भी काम किया। मोना सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो से जुड़ी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और प्रशंसकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैलो सितंबर, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 22 साल। इन यादों को संजो रही हूं और आपसे मिले प्यार के लिए हमेशा आपकी आभारी हूं।’’ धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' के आखिरी एपिसोड का प्रसारण 2006 में हुआ था और इसके कुल 550 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस शो में मोना सिंह ने 'जस्सी वालिया' की भूमिका निभाई थी जो एक साधारण सी लड़की है और एक प्रमुख फैशन एजेंसी में नौकरी करती है।

इस शो में मोना सिंह के साथ अपूर्व अग्निहोत्री, रक्षंदा ख़ान, मानिनी डे और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। ये शो उस समय के पारंपरिक धारावाहिकों से अलग होते हुए भी बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसका निर्देशन टोनी सिंह, दीया सिंह और राजन शाही ने किया था और पटकथा जय वर्मा ने लिखी थी।