Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सिंगर हनी सिंह का भोजपुरी तड़के में नया गाना ‘चिलगम’ रिलीज

Chillgum: हनी सिंह का नया गाना ‘चिलगम’ रिलीज हो चुका है, इस गाने में मलाइका अरोड़ा ने जबरदस्त डांस किया है।

एक तरह गाने में यो यो हनी सिंह का रैप है, दूसरी तरफ रागिनी विश्वकर्मा की आवाज में भोजपुरी अंदाज में लिरिक्स सुनने को मिल रहे हैं। यह गाना यो यो हनी सिंह और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है। यो यो हनी सिंह के गाने और मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं.

भोजपुरी तड़का-
हनी सिंह नए गाने ‘चिलगम’ में अलग ही अंदाज में दिखे। रैपर ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘इंतजार खत्म हुआ। बिग बिट्स, बोल्ड मूव्स, सही वाइब्स के साथ चिलगम वीडियो सामने आ चुका है।’ इस गाने में उनके साथ मलाइका अरोड़ा डांस कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा की उम्र इस वक्त 52 साल है, लेकिन हनी सिंह के गाने में उनके डांस मूव्स देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। कई यूजर्स को गाने में उनका डांस पसंद आया, वहीं कुछ लोगों को उनका डांस पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने कहा कि उनकी जगह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लिया जाना चाहिए।