Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शशि थरूर ने आर्यन खान के शो को बताया “ओटीटी गोल्ड”, कहा- 'मैं बिकाऊ नहीं हूं'

Delhi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर नेटफ्लिक्स इंडिया पर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी। शो से बेहद प्रभावित होकर, थरूर ने एक्स पर इसकी जमकर तारीफ की और इसे "ओटीटी गोल्ड" और "अब तक की उनकी सबसे अच्छी चीजों में से एक" बताया।

हालांकि, ट्रोल्स ने उनकी तारीफों को नजरअंदाज नहीं किया। एक यूजर ने थरूर की लंबी पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "शशि थरूर का नया साइड बिजनेस _पेड रिव्यूज़!!" हालांकि थरूर ने अपने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, थरूर ने लिखा, "मैं बिकाऊ नहीं हूँ, मेरे दोस्त। मेरे द्वारा व्यक्त की गई किसी भी राय के लिए कभी किसी ने पैसे नहीं दिए, चाहे वह नकद हो या वस्तु के रूप में।"

बाद में उन्होंने ट्रोल्स के साथ आगे की बहस से बचने के लिए अपने जवाब में कमेंट्स को बंद कर दिया। थरूर यहीं नहीं रुके। आर्यन और शाहरुख खान दोनों को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "ये सात दमदार एपिसोड एक सच्ची कहानी कहने की महाशक्ति के आगमन का प्रतीक हैं। आर्यन खान, शाबाशी - आपने एक बेहतरीन ओटीटी पेश किया है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' शानदार है।" उन्होंने शाहरुख के लिए एक निजी संदेश देते हुए कहा, "@iamsrk: एक पिता की तरफ से दूसरे पिता के लिए, मैं यही कहना चाहूँगा - आपको बहुत गर्व होना चाहिए!!"