Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल होंगी शाहरुख खान की बेटी

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 और सीजन 2 को मिली सफलता के बाद, अब बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 जियो सिनेमा पर जल्द ही आने वाला है। इस शो का प्रीमियर अगले महीने 15 मई को होगा। हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से शो में शामिल होने वाले किसी भी कंटेस्टेंट के साथ कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया है। इस बार भी हमेशा की तरह सीजन में सेलिब्रिटी को में शामिल किया जाएगा।  

इस शो के लिए शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद को अप्रोच किया गया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सना ने शाहरुख की बेटी ‘अंजलि’ का किरदार निभाया था। सना के साथ-साथ युट्यूबर सोनिया सिंह भी बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट में शामिल हो सकती हैं।