Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को लगी मामूली चोट, इलाज के लिए रवाना हुए अमेरिका

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनकी अपकमिंग फिल्म किंग के सेट पर चोट लग गई है। एक्टर इलाज के लिए अमेरिका भी रवाना हो गए हैं। सूत्र ने बताया शाहरुख को काम से ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। शेड्यूल सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।  

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित "किंग" सुहाना खान की भी बड़े पर्दे पर शुरुआत है, जिन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स फ़िल्म "द आर्चीज" में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे कलाकार शामिल है।

निर्माण में थोड़ी देरी के बावजूद, फिल्म को लेकर उत्साह अभी भी बरकरार है। प्रशंसक शाहरुख के लिए लगातार समर्थन और शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्योंकि टीम इस साल के अंत में फिर से सेट पर वापसी करने का लक्ष्य बना रही है।