Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सलमान खान ने क्रिकेट जगत में रखा कदम, ISPL में नई दिल्ली टीम के मालिक बने

अभिनेता सलमान खान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में नई दिल्ली टीम के मालिक बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे सीजन से पहले बतौर मालिक क्रिकेट जगत में कदम रखा है। सलमान खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,"आईएसपीएल के साथ स्ट्रीट (गली) से स्टेडियम का सफर शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।"

लीग में निवेश करने वाले बॉलीवुड के कई सितारों के साथ सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। इसमें अभिनेता ऋतिक रोशन (बेंगलुरु स्ट्राइकर्स), सूर्या (चेन्नई सिंगम्स), राम चरण (फाल्कन राइजर्स हैदराबाद), पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान (टाइगर्स ऑफ कोलकाता), अमिताभ बच्चन (माझी मुंबई) और अक्षय कुमार (श्रीनगर के वीर) जैसे जाने-माने सितारे शामिल हैं। 

आईएसपीएल का ये तीसरा सीजन होगा। ये एक टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है।