Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

'बाहुबली' एक बार फिर सिनेमाघरों में, 10वीं सालगिरह पर दोनों पार्ट्स एकसाथ होंगे रिलीज

मशहूर फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली ने घोषणा की है कि उनकी सुपरहिट फिल्में "बाहुबली: द बिगिनिंग" और "बाहुबली: द कन्क्लूज़न" को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुआ था। अब इसके 10 साल पूरे होने पर, फिल्म के दोनों भागों को एक साथ जोड़कर 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से दिखाया जाएगा।

राजामौली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बाहुबली… कई यात्राओं की शुरुआत। अनगिनत यादें। अंतहीन प्रेरणा। 10 साल हो गए। इस खास मौके पर #BaahubaliTheEpic के रूप में दोनों भागों को एक साथ पेश कर रहे हैं।" फिल्म के प्रमुख कलाकारों में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर शामिल हैं।

राजामौली की यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता साबित हुई थी। यह अब भी तेलुगु की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और इसका हिंदी डब संस्करण इतिहास का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हिंदी डब फिल्म बना हुआ है।