निर्देशक-एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा' का प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर-1' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म ‘कांतारा' का प्रीक्वल है, जिसने पूरे भारत में धूम मचाई थी। वहीं अब मोस्ट अवेटेड प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर-1' दो अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच प्रोडक्शन हाउस कंपनी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वीडियो में सेट की झलक देखने को मिली है। 2022 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता "कांतारा" की प्रीक्वल है, जिसे शेट्टी ने ही लिखा और निर्देशित किया है।
प्रोडक्शन बैनर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए ये खबर शेयर की। निर्माताओं ने सेट से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो भी जारी किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "समापन... सफर शुरू। प्रस्तुत है #WorldOfKantara ~ निर्माण की एक झलक। #KantaraChapter1 एक दिव्य यात्रा रही है, जो हमारी संस्कृति में गहराई से निहित है, जिसे अटूट समर्पण, अथक परिश्रम और अविश्वसनीय टीम भावना से जीवंत किया गया है। दो अक्टूबर को आप सभी को सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतज़ार है, क्योंकि यह पौराणिक कहानी दुनिया भर के बड़े पर्दे पर दिखाई देगी,"
"कांतारा" की कहानी दक्षिणी तटीय राज्य कर्नाटक के कादुबेट्टू के जंगलों में रहने वाले एक छोटे से समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है। 16 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनी "कांतारा" ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। इसने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और शेट्टी को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने फिल्म निर्माण का वीडियो जारी किया
You may also like
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.
मशहूर शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन, ‘कुकू विद कोमाली’ से मिली थी खास पहचान.
Bigg Boss 20: ScoutOP और Love Kaur की नजदीकियों पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- उनसे दूरी बनाओ.