Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सैफ अली खान को लेकर आई राहत भरी खबर, एक्टर को आज मिलेगा डिस्चार्ज

सैफ अली खान पर 16 जनवरी के तड़के सवेरे उनके घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया था जिसके चलते एक्टर को काफी चोटें आई थीं. वे तब से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. यहां डॉक्टर्स ने सर्जरी कर सैफ की रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला था. सैफ की सेहत में अब काफी सुधार है. वहीं फैंस भी एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और ये भी जानना चाह रहे है कि वे कब अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं.

सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक्टर अब पहले से काफी बेहतर हैं. वहीं मंगलवार को डॉक्टर सैफ को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का फैसला ले सकते हैं. एक्टर को आज दोपहर तक अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है. हालांकि एक्टर को फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी गई है.

इन सबके बीच सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 30 साल है और वह बांग्लादेश का नागरिक है. वह वहां कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है. आरोपी फिलहाल 14 दिन की रिमांड पर है पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और कई खुलासे भी कर रही है.