Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राम गोपाल वर्मा ने की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ, बताया भारतीय सिनेमा का 'क्वांटम लीप'

Dhurandhar: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा में एक 'क्वांटम लीप' यानी बड़ा उछाल बताया। "रंगीला", "सत्या" और "कंपनी" जैसी हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर वर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा कि धर की फिल्म ने "पूरी तरह से और अकेले दम पर" भारतीय सिनेमा का भविष्य बदल दिया है।

वर्मा ने कहा, "'धुरंधर' महज एक फिल्म नहीं है.. ये एक बहुत बड़ी छलांग है। 'धुरंधर' सिर्फ बड़े स्केल पर ही नहीं बनी है, बल्कि इसमें एक ऐसा विजन है जो पहले कभी नहीं देखा गया। आदित्य धर यहां सिर्फ सीन डायरेक्ट नहीं करते.. वो किरदारों और हम दर्शकों दोनों के दिमाग को समझते हैं।"

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि एक फैन के तौर पर वो बहुत खुश हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी बात सुनी गई है क्योंकि वो सालों पहले "सत्या" के डायरेक्टर के साथ काम करने की इच्छा लेकर इस शहर में आए थे। इसे ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर B62 स्टूडियोज के तहत धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।