Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

महेश बाबू की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक जारी

Globe Trotter: फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली ने शुक्रवार को मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की कुंभा की पहली झलक जारी की। “ग्लोब ट्रॉटर”राजामौली की आने वाली फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन खुद एस.एस. राजामौली कर रहे हैं।

फिल्म में पृथ्वीराज एक खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन का रोल निभा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पोस्टर में वो एक हाई-टेक व्हीलचेयर पर दिख रहे हैं, जो उन्हें एक नए जमाने का विलेन बनाता है।

ग्लोब ट्रॉटर का लॉन्च इवेंट भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट बताया जा रहा है। ये 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला है।

राजामौली ने एक्स पर लिखा, ने लिखा था, तीनों के साथ सेट पर क्लाइमेक्स की शूटिंग के बीच, #GlobeTrotter इवेंट को लेकर और भी तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि हम अब तक जो कुछ भी कर चुके हैं, उससे कहीं बढ़कर कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं… 15 नवंबर को आप सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।”

सूत्रों के अनुसार,इस वक्त फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट कर रही है, जिसमें तीनों मुख्य कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले इवेंट की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।