Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ में पाक एक्ट्रेस को देख फूटा लोगों का गुस्सा, मेकर्स ने रोकी रिलीज

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बीते रविवार को अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दी। बता दें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई थी, जिस कारण से भारत-पाक में तनाव बढ़ गया था और सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था। इस वजह से 'सरदार जी 3' को विरोधों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इसे भारत में ना रिलीज करने का फैसला किया है। 

रविवार देर रात एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सरदार जी 3' का ट्रेलर पोस्ट किया। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी और इसे केवल विदेशों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विदेशी सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि 'सरदार जी 3' का ट्रेलर भी भारत में दर्शकों के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है। जब वीडियो चलाने का प्रयास किया जाता है, तो यह नहीं चलता है और संदेश में आता है कि इसे भारत में नहीं दिखाया जाएगा।

 आपको बताते चलें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग पर कड़ा हमला किया था। इस कड़ी में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत मे बैन करते हुए, उन्हें भारत में काम ना देने का भी फैसला किया गया था। इसके साथ ही कुछ कलाकारों ने भारत के बारे में जहर भी उगला था, जिसमें हानिया आमिर भी शामिल थीं। इसी कारण से उन्हें भारत में भारी विरोध झेलना पड़ा रहा है। इन सभी कारणों से 'सरदार जी 3' के फिल्म निर्माताओं को इस फिल्म को भारत में बैन करना पड़ा है।