Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कर्नाटक हाईकोर्ट ने फिल्म मैदान पर लगाई रोक

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' बड़ी मुश्किल से तो रिलीज हुई थी लेकिन अब फिल्म पर एक बड़ी आफत आ गई है। इस फिल्म पर साहित्यिक चोरी के आरोप लगाए गए है। यह आरोप कर्नाटक के एक स्क्रिप्टराइटर अनिल कुमार ने लगाए हैं। ऐसे में मैसूर कोर्ट ने स्किप्टराइटर के साहित्यर चोरी के दावे के आधार पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। इस पर बोनी कपूर की प्रोडक्शन कंपनी ने प्रतिक्रिया दी है। 

जी स्टूडियोज और बोनी कपूर के बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर आए कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने चोरी के दावों और अदालत के आदेश को संबोधित करते हुए एक मीडिया स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई और वे आदेश के खिलाफ अपील दायर कर रहे हैं।