Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

काजल अग्रवाल ने की धुरंधर द रिवेंज’ की तारीफ, रणवीर और माधवन के अभिनय को बताया शानदार

Dhurandhar The Revenge: अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की खूब तारीफ की है। उन्होंने इसे 'सिनेमैटिक आनंद' बताया। काजल ने फिल्म में रणवीर सिंह और आर माधवन के अभिनय को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर का जुनून हर सीन में दिखता है, वहीं माधवन की शांत और दमदार एक्टिंग दिल छू जाती है।

ये फिल्म 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आ रहे हैं। कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छा कलेक्शन कर लिया था। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई और पहले दिन कुल 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। दुनियाभर में फिल्म 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

काजल ने यामी गौतम और म्यूजिक डायरेक्टर शशवत सचदेव की भी तारीफ की। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि ये फिल्म एक यादगार अनुभव है। काजल अग्रवाल ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा किया और सारा अर्जुन, यामी गौतम और संगीतकार शशवत सचदेव के अभिनय की भी सराहना की।

"धुरंधर: द रिवेंज। एक पल रुकिए... इसे पूरी तरह से महसूस कीजिए। अभिनेत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की और कहा कि ये अनुभव हमेशा याद रहता है।

उन्होंने कहा, "पूरी टीम और @officialjiostudios को इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए बधाई।इस अनुभव के लिए धन्यवाद - ये हमेशा याद रहेगा।" ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।