Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

क्या प्रेग्नेंट है अथिया शेट्टी

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी इन दिनों माधुरी दीक्षित के साथ डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के सीजन 4 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी है। वीडियो पर काफी सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। 

अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की थी। वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अथिया के प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। दरअसल ये वीडियो डांस दीवाने सीजन 4 के सेट का है। जहां शो की होस्ट भारती सिंह और सुनील शेट्टी नाना बनने की बात करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुनील कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसके बाद फैंस उनके नाना बनने और अथिया की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगे है। 

वीडियो में भारती, सुनील शेट्टी से कहती हैं, 'सुनील सर... जब आपकी बेटी के बच्चे होंगे आप नान बन जाओगे'. भारती की बात को बीच में काटते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं, 'अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो नाना की तरह मंच पर चलूंगा'. इसके बाद भारती कुछ इशारे करते हुए कहती हैं कि ये मैच नहीं होगा सर और इस बात पर सुनील और माधुरी दोनों हंसने लगते हैं. फिर भारती कहती हैं, 'आपको नाना के हिसाब से झुकना पड़ेगा सर और एक दो दांत भी गिराने पड़ेंगे।