Breaking News

मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |   दुबई में हुए ईरानी ड्रोन हमले में पाकिस्तानी नागरिक की मौत     |   इराक के सुलेमानियाह में कई जगहों पर ड्रोन से हमला, 1 की मौत     |  

टटीरी’ गाने पर विवाद के बाद रैपर बादशाह ने मांगी माफी, सभी प्लेटफॉर्म से हटाया गीत

रैपर बादशाह के नए गीत ‘टटीरी’ में महिलाओं और नाबालिगों के बारे में आपत्तिजनक बोल होने के आरोप लगाए जाने के बाद गायक-गीतकार ने माफी मांगते हुए कहा कि इस गाने को सभी मंच से हटा लिया गया है। ‘अभी तो पार्टी शरू हुई है’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे गानों के लिए मशहूर 40 साल के बादशाह ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने वीडियो में कहा, "मेरा नया गीत रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि इसके बोल और दृश्य प्रस्तुति ने खासकर हरियाणा के कई लोगों को दुख पहुंचाया है। सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि मैं हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे ये बता सकते हैं कि मेरी पूरी पहचान इसी पर आधारित है। मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है।"

बादशाह ने कहा कि उन्होंने हमेशा हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की है और कभी भी किसी को आहत करना उनका मकसद नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा न तो यह इरादा था और न ही मकसद था कि मैं हरियाणा की महिलाओं या बच्चों के बारे में इस तरह से बात करूं। मैं हिप हॉप शैली के गीत बनाता हूं, इसलिए गाने में अक्सर इस तरह से बोल जोड़े जाते हैं। यह महिलाओं या बच्चों के लिए नहीं था।”

उन्होंने कहा, “मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। मैंने हमेशा हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की है लेकिन अगर इससे किसी को भी दुख पहुंचा है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे हरियाणा के बेटे, अपने बेटे के रूप में देखेंगे और मुझे माफ करेंगे।” पुलिस ने पंचकूला के निवासी की शिकायत पर बादशाह के हाल में रिलीज हुए गीत में आपत्तिजनक बोल और दृश्य के आरोपों के तहत अलग-अलग धाराओं में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की। इसके अलावा, सोशल मीडिया मंच से वीडियो हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।