Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

IRIS Dena पर हमले के बाद बचाए गए 22 ईरानी नाविक, श्रीलंका के अस्पताल से मिली छुट्टी

अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हुए ईरानी नौसेना पोत ‘आईरिस देना’ के कम से कम 22 नाविकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया, ‘‘भारी सुरक्षा के बीच ईरानी सैन्यकर्मियों को एंबुलेंस से गाले के बाहरी इलाके कोग्गला स्थित श्रीलंका वायु सेना केंद्र भेजा गया।’’ करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल गाले में 10 अन्य नाविकों का इलाज किया जा रहा है।

श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित गाले के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी के टॉरपीडो से किए गए हमले में ईरानी नौसेना के पोत आईरिस देना के डूब जाने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीलंका ने कहा कि उसने हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं। नौसैनिक पोत समीक्षा अभ्यास के बाद भारत के विशाखापत्तनम से स्वदेश लौट रहा था।

श्रीलंका ने शनिवार को कहा कि उनके शवों को वापस स्वदेश भेजने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें हवाई या समुद्री मार्ग से भेजने का प्रयास करना संभव नहीं है। दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले में पांच मार्च को मजिस्ट्रेट जांच और 84 शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। जीवित बचे लोगों ने 84 कर्मियों में से 80 की पहचान कर ली।