Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने पति माइकल डोलन के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। डिक्रूज ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेटे कियानू राफे डोलन की एक तस्वीर पोस्ट की, जो 19 जून 2025 को पैदा हुआ।

तस्वीर पर लिखा था: "कियानू राफे डोलन से मिलिए। जन्म: 19 जून 2025", पोस्ट के कैप्शन में इलियाना ने लिखा: "हमारे दिल इस खुशी से भर गए हैं।" कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में इलियाना और माइकल डोलन को शुभकामनाएं दीं।

अथिया शेट्टी ने लिखा, "बधाई हो मेरी इलू।"
विद्या बालन ने लिखा, "बधाई हो, और भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।"
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा, "बधाई हो, खूबसूरत।"

इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन ने मई 2023 में शादी की थी और उसी साल अगस्त 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था। उनकी हालिया फिल्म "दो और दो प्यार" है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है और अप्रैल 2024 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म का निर्देशन शिर्षा गुहा ठाकुरता ने किया था। फिल्म में इलियाना डिक्रूज़ के साथ प्रतीक गांधी, सेंधील राममूर्ति और विद्या बालन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।