Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

गुलजार की 1975 की क्लासिक फिल्म आंधी के 50 साल पूरे

1975 में रिलीज हुई गुलजार की सदाबहार फिल्म ‘आंधी’ एक पॉलिटिकल लव स्टोरी फिल्म थी। इस फिल्म को तमाम विवादों का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार की जोड़ी लीड रोल में नजर आई थी। 13 फरवरी को इस फिल्म की रिलीज के 50 साल पूरे हो गए हैं।

मशहूर स्क्रिप्ट राइटर, गीतकार जावेद अख्तर बताया कि ये एक बहुत अच्छी फिल्म है। आज इसे मल्टीप्लेक्स में रिलीज किए जाने की जरूरत है। जिन फिल्मों को बहुत सोच-समझकर और अच्छे तरीके से लिखा जाता है, उन फिल्मों के साथ नुकसान ये है कि वो लोगों को कम पसंद आती हैं। ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में उस तरह के दर्शक नहीं मिल पाते हैं और मुझे लगता है कि अगर आज के समय में आंधी को फिर रिलीज किया गया तो ये बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।”

‘आंधी’ में किशोर कुमार, आर. डी. बर्मन और लता मंगेशकर ने शानदार साउंडट्रैक दिया था। इस फिल्म के गाने ‘तेने बिना’, ‘तुम आ गए हो’, ‘इस मोड़ से जाते हैं’ आज भी बहुत पॉपुलर हैं।

इस फिल्म को मशहूर राइटर कमलेश्वर ने लिखा था। इसकी कहानी एक नेता की बेटी आरती देवी और एक होटल मैनेजर पर बेस्ड थी। आरती देवी को होटल के मैनेजर से प्यार हो जाता है। दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। बाद में दोनों चुपचाप शादी कर लेते हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं रहता है।