Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने पेश हुए फिल्मकार रामगोपाल वर्मा, सोशल मीडिया पोस्ट का है मामला

Andhra Pradesh: फिल्मकार रामगोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य के बारे में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रकाशम जिले में पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने ये जानकारी दी। 

पिछले साल वर्मा के खिलाफ आंध्र प्रदेश में कई मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें उन पर मुख्यमंत्री नायडू, उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को ‘‘अभद्र’’ तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। वर्मा को पहले नोटिस भेजे गए थे, जिसमें उन्हें मामलों के संबंध में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि वर्मा ओंगोल ग्रामीण पुलिस थाने में जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश हुए। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। फिल्म निर्माता को इससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मामले में अग्रिम जमानत दी गई थी।